बाकू। यूरो कप 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में वेल्स और स्विट्जरलैंड की टीम आमने-सामने है। ग्रुप A का यह मुकाबला बाकू ओलिंपिक स्टेडियम में खेला जा रहा है। 74वें मिनट में वेल्स के स्ट्राइकर कीफर मूर ने हेडर से शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इससे पहले 49वें मिनट में स्विट्जरलैंड के स्टार स्ट्राइकर एमबोलो ने हेडर से गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
74वें मिनट में वेल्स को कॉर्नर मिला, जिसे जेम्स ने डिलीवर किया। इसके बाद मोरेल के असिस्ट पर मूर ने बॉक्स के बाहर से हेडर से गोल किया। इससे पहले 48वें मिनट में स्विस टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। जार्दान शकीरी के क्रॉस पर एमबोलो ने यह गोल दागा। एमबोलो का यह छठा इंटरनेशनल गोल रहा। पिछले 5 मैच में जब भी उन्होंने गोल किया है, उसमें से स्विस टीम 4 मैच जीती है और 1 मैच ड्रॉ रहा। उन्होंने क्लब लेवल पर पिछले सीजन में 6 गोल दागे थे।
