मुंबई। भारत की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 75* रन की पारी खेलते ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। 1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली मिताली का क्रिकेट का सफर रिकॉर्ड से भरा रहा है।
उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद 21 साल के क्रिकेटिंग करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। भारत के मेन्स और विमेंस दोनों कैटेगरी के क्रिकेट की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर के बाद उनका क्रिकेटिंग करियर सबसे ज्यादा है। सचिन का क्रिकेटिंग करियर 24 साल का रहा है।
