Type Here to Get Search Results !

अक्षय कुमार ने फिर मिलाया हेरा-फेरी डायरेक्टर प्रियदर्शन से हाथ

मुंबई। हेरा-फेरी, गरम-मसाला, खट्टा-मीठा, दे दना दन, भूल भुलैया और भागम भाग जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद फिर एक बार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने फिर एक बार अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है। आखिरी बार दोनों ने साल 2010 की फिल्म खट्टा मीठा में साथ काम किया था जिसके 10 सालों बाद दोनों अगली अनटाइटल कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आए हैं।

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में फिल्म को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, 'जी हां हम साथ में फिल्म कर रहे हैं। ये फिल्म कॉमेडी और इमोशन से बनेगी। आप कह सकते हैं कि फिल्म में 70 प्रतिशत कॉमेडी होगी और 30 प्रतिशत क्लाइमैक्स में इमोशन्स होंगे'।

डायरेक्टर ने बातचीत में बताया है कि अपकमिंग फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली थी, हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हो सका। अब इस फिल्म की शूटिंग को अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की तैयारी है। फिल्म की बेसिक स्क्रिप्ट तैयार है जिस पर लगातार काम जारी है। खबर की मानें तो अक्षय कुमार ही इस अपकमिंग फिल्म को इंडस्ट्री के कुछ बड़े प्रोड्यूसर्स के साथ को-प्रोड्यूस करेंगे।