Type Here to Get Search Results !

शाहरुख खान ने आलिया भट्ट से मांगा उनकी फिल्म में काम

मुंबई। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें उनके साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन में कदम रखा है जिसके चलते अब शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार भी उनसे काम मांग कर रहे हैं। जी हां, डियर जिंदगी में आलिया के को-स्टार रह चुके शाहरुख खान ने हाल ही में एक्ट्रेस से काम मांगा है और ये भी कहा है कि वो प्रोफेशनल रहेंगे।

आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। इसके साथ आलिया भी वैनिटी में अपना मेकअप करवाती हुई काफी नर्वस दिख रही हैं। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, डार्लिंग का पहला दिन। बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर रहूंगी (और इस केस में एक नर्वस एक्टर), मुझे नहीं पता ये क्या है। नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मैं ऐसे ही नर्वस हो जाती हूं और मेरे शरीर में अजीब एनर्जी आ जाती है। मैं इसके बारे में रात भर सोचती हूं।