Type Here to Get Search Results !

महिला हॉकी में भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से हराया

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में मेडल इवेंट्स का तीसरा दिन मिलाजुला रहा। महिला हॉकी में टीम इंडिया को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया। जर्मन टीम से निक लोरेंज और एने कैटरीना ने गोल दागे। इससे पहले पूल-A में नीदरलैंड्स ने भारत को हराया था। जर्मनी के खिलाफ भारत को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन गुरजीत कौर इसे भुना नहीं पाईं। टीम इंडिया अब बुधवार को ग्रेट ब्रिटेन, 30 जुलाई को आयरलैंड और 31 जुलाई को साउथ अफ्रीकी टीम से भिड़ेगी। इसके बाद 2 अगस्त से नॉकआउट राउंड के मैच खेले जाएंगे।

वहीं, टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल मेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। वहीं, मनिका बत्रा को तीसरे राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष मुक्केबाजी के 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी भारत के आशीष कुमार को चीन एरबिएके तुओहेता से हार का सामना करना पड़ा। तीनों राउंड में चीनी मुक्केबाज हावी रहा।

Tags