Type Here to Get Search Results !

मीराबाई चानू को दिल्ली एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

नई दिल्ली। भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू टोक्यो से भारत लौट आई हैं। मीरा का सिल्वर मेडल इस बार के ओलिंपिक में अब तक भारत का इकलौता मेडल रहा है। वे ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान मीरा की RT-PCR जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं।

Tags