मुंबई। कृति सेनन स्टारर फिल्म मिमी की टीम ने फैंस को सरप्राइज दिया है। प्रोडक्शन हाउस जियो और मैडोक फिल्म ने पहले तय किया था कि फिल्म को जियो और नेटफ्लिक्स पर 30 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। पर कृति सेनन ने सोमवार सुबह इंस्टा पर एक पोस्ट की और कहा कि दर्शकों के लिए एक सरप्राइज भी है। जब फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की जानकारी प्रोडक्शन हाउस को मिली तो पाइरेसी रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए है। नतीजतन फिल्म रिलीज कर दी गई। फिल्म शाम को साढ़े छह बजे रिलीज की गई, पर इसकी पायरेटेड कॉपी दोपहर में ही टेलीग्राम और टोरेंट वेबसाइट पर लीक हो गई। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। कृति सेनन के अलावा इसमें मिर्जापुर और लूडो के स्टार पंकज त्रिपाठी, साईं तम्हनकर, सुप्रिया पाठक और मनोज पहवा भी नजर आएंगे।
कृति सेनन स्टारर मिमी तय डेट से 4 दिन पहले रिलीज हुई
जुलाई 26, 2021
