मुंबई। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं। अब हाल ही में एक ट्रोलर ने कहा है कि टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा स्वरा भास्कर जैसी एक्ट्रेस की तुलना में अधिक सुंदर और प्रतिभाशाली हैं। इस पर अब स्वरा भास्कर का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, ट्रोलर ने मनिका बत्रा की एक फोटो को शेयर कर लिखा था, "तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसी एक्ट्रेस से कई ज्यादा सुंदर और निश्चित रूप से उनसे अधिक प्रतिभाशाली है-वन एंड ओनली मनिका बत्रा।" इसके बाद इस पोस्ट को स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, "मनिका बत्रा और किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली हर दूसरी महिला को बहुत-बहुत बधाई। "
ट्रोलर ने कहा-स्वरा भास्कर की तुलना में अधिक सुंदर और प्रतिभाशाली हैं टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा
जुलाई 26, 2021
Tags
