मुंबई। भारत और श्रीलंका ने बीच रविवार को 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल जा रहा है। टॉस के साथ ही इस मैच में नंबर 25 से जुड़े दो अनोखे संयोग बन गए। एक संयोग टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे शिखर धवन और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के साथ जुड़ा। वहीं, दूसरा संयोग दोनों टीमों के विकेटकीपर ईशान किशन और मिनोद भानुका के नाम रहा। अपने करियर में पहली बार इंटरनेशनल मैच में कप्तानी कर रहे धवन और शनाका वनडे क्रिकेट में अपनी-अपनी टीमों के 25वें कप्तान बने। भारत की मुख्य टीम इस समय इंग्लैंड में है इसलिए धवन को श्रीलंका गई टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लिहाजा टीम की कप्तानी लगातार कम समय में बदली जा रही है। अब शनाका वनडे में श्रीलंका के 25वें कप्तान बने हैं।
4 खिलाड़ियों के साथ जुड़ा 25 का संयोग, धवन और शनाका अपनी-अपनी टीम के 25वें कप्तान
जुलाई 18, 2021
