Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में उचित मूल्य दुकान का किया आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर प्रवास के दौरान अम्बिकापुरी स्थित उचित मूल्य की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विवेकानंद प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के संचालक से दुकान संचालन के संबंध में पूछताछ की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौक़े पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सभी पात्र उपभोक्ताओं का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को उचित मूल्य का राशन दिया जाये। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री मनीष सिंह से कहा कि जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों की समय-समय पर अधिकारियों के माध्यम से जाँच कराकर उपलब्ध स्टॉक व वितरित सामग्री के संबंध में जानकारी ली जाये।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर शहर भ्रमण के दौरान अचानक कलेक्टर कार्यालय के पास अपना काफिला रूकवाया और वहाँ फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों व सब्जी विक्रेताओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आत्मीयता से उनके हालचाल जाने। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान पथ विक्रेता श्री प्रकाश कुशवाहा के ठेले पर पहुँचे और स्ट्रीट वेंडर योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर श्री मनीष सिंह को निर्देश दिए कि श्री कुशवाहा को स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान निकट ही सब्जी बेच रही सुंदर बाई, गीता बाई और आशा जाट से भी जाकर मिले। सुंदर बाई मुख्यमंत्री श्री चौहान को अचानक सामने देखकर हतप्रभ रह गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.