Type Here to Get Search Results !

करियर के अंतिम पड़ाव में जीता इकलौता इंटरनेशनल खिताब

रियो डि जेनेरियो। अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने आखिरकार अपना पहला और इकलौता इंटरनेशनल खिताब जीत लिया है। उनकी टीम ने कोपा अमेरिका के फाइनल में ब्राजील को 1-0 से हराया। मेसी की कप्‍तानी में अर्जेंटीना ने पहली बार कोई खिताब जीता है।

इससे पहले टीम उनकी कप्तानी में 2014 वर्ल्ड कप फाइनल, 2015 और 2016 कोपा अमेरिका फाइनल हार चुकी है। लगातार 3 मेजर टूर्नामेंट फाइनल हारने के बाद मेसी ने 2016 में संन्यास ले लिया था। हालांकि, उन्होंने वापसी की और टीम को चैंपियन बनाया।

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की तरह मेसी ने करियर के अंतिम पड़ाव में इकलौता इंटरनेशनल खिताब जीता। सचिन 2011 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया में शामिल थे। यह उनका पहला और आखिरी वर्ल्ड कप खिताब रहा। इसके 2 साल बाद 2013 में सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.