Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री मोदी से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री निवास पहुँच कर आज सौजन्य भेंट की। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी से मध्यप्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री पटेल की यह प्रथम भेंट थी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदाबेन भी उपस्थित थीं। प्रधानमंत्री को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।