Type Here to Get Search Results !

इस दिवाली भारत-पाकिस्तान दोनों टीमें टी-20 में 9 वीं बार होंगी आमने-सामने

दुबई। भारत और पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को हुआ था। तब ICC टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

इस साल दिवाली 4 नवंबर को है। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। 25 अक्टूबर के बाद सुपर-12 मुकाबले खेले जा सकते हैं। भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मैच भी 4 नवंबर के आसपास खेला जा सकता है। इसका मतलब है दिवाली पर फैंस का मजा डबल होने वाला है। हालांकि, ICC ने अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है।

भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी है। इन सभी में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। ओवरऑल टी-20 की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं। इसमें टीम इंडिया ने 7 और पाकिस्तान ने 1 मैच जीता। 1 मैच भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था।

Tags