Type Here to Get Search Results !

टोक्यो ओलिंपिक-ट्रेनिंग कैंप से गायब हुआ एथलीट, कोरोना टेस्ट के बाद यूगांडा का 20 साल का एथलीट लापता

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक के आयोजक कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच एक दूसरी समस्या से उनका सामना हो गया। जापान के शहर ओसाका में मौजूद ट्रेनिंग कैंप से यूगांडा का 20 साल का एक एथलीट लापता हो गया है। आयोजकों के ऊपर आरोप लग रहे हैं कि वे कोरोना की तैयारियों में व्यस्त रहने के कारण एथलीटों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापता खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यूगांडा के नौ एथलीट ओसाका में ट्रेनिंग कर रहे थे। इनका शुक्रवार को कोरोना टेस्ट किया गया। इसके बाद वह एथलीट गायब हो गया। उसके साथी खिलाड़ियों ने आयोजकों को इसकी सूचना दी। स्थानीय प्रशासन उसकी तलाश में जुटा हुआ है। ओलिंपिक जैसे आयोजन के दौरान आम तौर एथलीटों की लगातार मॉनिटरिंग होती है। लेकिन, जापान में अभी ऐसा नहीं हो रहा था। वह एथलीट खुद गायब हुआ या उसके साथ कोई हादसा हुआ है यह भी मालूम नहीं चल पाया है।


Tags