मुंबई। राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के इनसाइड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिनमे ये कपल बेहद खुश नज़र आ रहा है। दिशूल वेडिंग के फंक्शन्स 3 दिन से चल रहे थे। राहुल जब बारात लेकर आये थे उनकी ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। वे दोस्तों के साथ नाचते हुए पहुंचे। बारात में राहुल के साथ आये उनके दोस्तों ने एक जैसी ही शेरवानी पहनी थी। बारातियों में राहुल के दोस्तों ने गुलाबी पगड़ी पहनी थी। बारातियों में उनके साथ बिग बॉस में रहे अली गोनी भी मौजूद थे। अली ने राहुल के जूते चोरी होने से बचाने के लिए उनको संभल रखा था। उनकी आवाज़ वीडियो में सुनाई दे रही थी कि जूते चोरी नहीं होने देंगे।
शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य-दिशा परमार
जुलाई 16, 2021
