Type Here to Get Search Results !

बीमारी और लॉकडाउन में काम की कमी के बावजूद सुरेखा सीकरी ने नहीं ली थी किसी से आर्थिक मदद

मुंबई। 75 साल की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। तीन नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा 2020 तक काफी एक्टिव थीं। वह फिल्मों और टेलीविजन सीरियलों मी लगातार दिख रही थीं लेकिन पिछले एक साल से ख़राब स्वास्थ्य और लॉकडाउन ने उन्हें एक्टिंग से दूर कर दिया था।

पिछले साल सुरेखा सीकरी ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया था जिसमें कहा गया था कि 65 साल से ऊपर के लोग फिल्म या टेलीविजन सीरियल की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते। एक इंटरव्यू में सुरेखा ने कहा था कि हालांकि उन्हें कुछ ऑफर मिले हैं लेकिन वो सारे एड फिल्मों के हैं। सुरेखा ने कहा था, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। एड फिल्मों के ऑफर मेरे लिए काफी नहीं हैं, मुझे और ज्यादा काम करना पड़ेगा क्योंकि मेडिकल बिल के अलावा मेरे अन्य भी कई खर्चे हैं लेकिन प्रोड्यूसर्स कोई रिस्क नहीं ले सकते।