क्षत्रिय राजपूत समन्वय मंच करवाएगा 100% टीकाकरण
भोपाल। गत दिवस भोपाल में कार्य कर रहे सभी राजपूत संगठनों ने बैठक कर आपसी सहमति से यह निर्णय लिया कि हम सब मिलकर आपसी सहयोग व तालमेल तथा सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से एक मंच स्थापित करें व इस मंच के माध्यम से भोपाल मैं रह रहे सभी राजपूत भाइयों व बहनों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करें साथ ही सामाजिकहित के कार्यों को सभी संस्थाएं इस मंच से जुड़कर मिलजुल कर अंजाम दें ।इस अवसर पर उपस्थित संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी अध्यक्ष व महासचिवों ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया कि क्षत्रिय राजपूत समन्वय मंच नाम से गठित की जाए । जिसमें अधिक से अधिक जन कल्याण ,समाज कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक सहायता,व्यापारिक उद्देश्यों को अंजाम दे ।इस समन्वय मंच मैं भेल राजपूत समाज संस्था, क्षेत्रीय प्रगतिशील राजपूत समाजसंस्था, क्षेत्रीय ग्रामीण राजपूत समाज संस्था, श्री राष्ट्रीय करणी सेना , श्री करणी सेना,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ,क्षत्रिय राजपूत अखंड भारत संस्था सहित भोपाल के कई सामाजिक संगठन के अध्यक्ष महासचिव मौजूद थे मध्यप्रदेश राजपूत समाज संस्था की पहल पर यह बैठक आयोजित की गई थी जो भोपाल के प्रतिष्ठित क्लब में संपन्न हुई ।समन्वय मंच की आगामी बैठक जल्द ही महाराणा प्रताप भवन मैं आयोजित की जाएगी जिसमें समन्वय मंच की आगे की रूपरेखा आपसी चर्चा उपरांत तय की जाएगी। इस बैठक में मप्र राजपूत समाज संस्था के उपाध्यक्ष अजय सिंह जी ने ₹21000, क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत समाज न्यास के अध्यक्ष विशाल सिसोदिया जी ने ₹11000 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रताप सिंह बेस जी ने ₹10000 मंच को जनकल्याण के कार्यो के लिए देने की घोषणा करी। महाराणा प्रताप भवन भोपाल में लगाए जा रहे निशुल्क वैक्सीन शिविर मैं भोपाल शहर के सभी सामाजिक संगठन अधिक से अधिक सामाजिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी करेंगे धर्मेंद्र सिंह परिहार, रामवीर सिंह सिकरवार , शेर सिंह सोलंकी ने भोपाल के प्रत्येक वार्ड में मंच को सामजिक लोगों से जुड़ने की बात की व इस पर अमल करने की पहल की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार व राजपूत बचत सोसायटी के अध्यक्ष शलभ भदौरिया, मप्र राजपूत समाज संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदौरिया, प्रगतिशील क्षत्रीय राजपूत समाज संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुहाग सिंह सोलंकी,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह बेस, श्री राष्ट्रीय करनी सेना के संभाग अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी, क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत न्यास के अध्यक्ष विशाल सिंह सिसोदिया,राजपूत समाज अखंड भारत के कोषाध्यक्ष सोहन सिंह सेंगर,अ भा क्षत्रिय महासभा के धर्मेंद्र सिंह परिहार, महानगर अध्यक्ष सोनू राजपूत सहित राजपूत समाज संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों में सर्वश्री अजय सिंह, प्रदीप चौहान, राजेश कुशवाह,रामवीर सिंह सिकरवार, हेमंत बहादुर सिंह परिहार, चंदन सिंह सुरमा, राहुल राजपूत, अभिषेक सिंह चंदेल, महेश राजपूतआदि मौजूद थे। बैठक के अंत में चाय नाश्ते के उपरांत रामवीर सिंह सिकरवार ने उपस्थित सभी संस्थाओँ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



