Type Here to Get Search Results !

बेटियों के शादी में आए सीएम शिवराज, एसएटीआई में कार्यकतार्ओं को किया संबोधित

विदिशा। गुरुवार को अपनी गोद ली बेटियों की शादी में शामिल  होने के लिए मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह  चौहान दोपहर  1 बजे हैलीकॉप्टर से एसएटीआई कॉलेज के हैलीपैट पर उतरे। कॉलेज के कैलाश सत्यार्थी सभागार में   आयोजित सभा में भाजपा के नेताओं और कार्यकतार्ओं से मिलकर सभा को संबांधित किया। सभा में मौजूद नेताओं भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का फूलमालाओं और गुलदस्तों से  मुख्यमंत्री का अभिनंदन  किया। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा  कि  22 साल पहले  बेटियों  के  माता पिता के गुजरने के बाद बेटियों के  लालन  पालन का संकट  था तो मुझे बेटियों को गोद लेने का विचार आया पत्नी साधना ने बेटियों के लालन पालन  की पूरी जिम्मेदारी ली। बेटियां कब  इतनी बड़ी हो  गई  पता ही नहीं चला। में तो विदिशा आता था तो बेटियों से  मिल लेता लेिकन साधना  बेटियों से  मिलने आती और फोन पर हालचाल पूछती रहती थी। पूरी जिम्मेदारी और ममता के साथ पत्नी साधना ने ही बेटियों को पाला। दो साल से बेटियों की शादी की चिंता थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण समय नहीं मिल पा रहा?था। 4 बेटियों की शादी पहले हो चुकी है और अब 3 बेटियों की और शादी हो जाएगी तो चिंता से मुक्ति  मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण पर कहा  कि प्रदेश में दूसरी लहर समाप्त हो गई है और अभी तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी है। कोरोना संक्रमण के कारण शादी में किसे बुलाए किसे नहीं इस पर असमंजस था। इसलिए बारात में 40 लोगों को ही बुलाया है। जैसे ही कोरोना पूरी  तरह समाप्त होगा पूरे शहर वािसयों को आमंत्रित करेंगे। इस दौरान अनाज तिलहन व्यापार उत्थान कल्याण संघए प्रेस क्लब और व्यापार कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसएटीआई सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष  राकेश सिंह जादौनए विधायक लीना जैन, श्याम सुंदर  शर्मा, तोरण सिंह दांगी, राजेश जैन, संदीप डोंगर सिंह, मनोज कटारे, राकेश शर्मा, मनोज कटारे, सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह, पंकज पाण्डे आदि मौजूद थे।