Type Here to Get Search Results !

ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष के घर पर वन विभाग की दबिश


सागर। गुरुवार दोपहर तीन बजे दक्षिण वन मंडल  उड़नदस्ता  एवं जैसीनगर सब रेंज की वन टीम द्वारा जैसीनगर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अनिल सोनी के बहरपुरा स्थित मकान पर छापामार कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी लगते ही जैसीनगर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।

जैसीनगर  उप वन परिक्षेत्र  डिप्टी रेंजर बी बी  तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी जिसके आधार पर सर्च वारंट लेकर  कार्यवाही की गई है। जिसमे पाया गया कि दो खिड़की पुरानी लकड़ी की बनी है । दो चौखटे लगी है।मकान मालिक ने जैन फर्नीचर मार्ट मकरोनिया सागर  के बिल प्रस्तुत किये है जिसका अवलोकन किया जा रहा है। पंचनामा क्रार्यवाही कर वरिष्ठ अधिकारियो को भेजी जायेगी। दूसरी और ब्लाक कांग्रेस  अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि उनके घर पर   द्वेष भावना से कार्रवाई की गई है।यह कार्यवाही  राजस्व एवं परिवहन मंत्री और उनके भाई हीरा सिंह राजपूत  के इशारे पर की गई है। 

उनके द्वारा लगातार दमन की राजनीति सुरखी क्षेत्र में की जा रही है।उनके  क्षेत्र के कई साथियो पर क्रार्यवाही की गई है कल ही  कार्यकर्ता प्रदीप चौरसिया जो कि बस स्टैंड पर बरसों से दुकान किए था। उसकी दुकान को हटाया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। लेकिन हम इस दमनकारी नीति से  डरने वाले नहीं है।

वही इस मामले को लेकर राजश्व एवं परिवहन मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत का कहना है कि हमे इस मामले की कोई जानकारी नही है।आपके माध्यम से पता चला है।सब घर के लोग है।हमारे कहने से थोड़ी कार्यवाही हो रही।पुलिस और वन विभाग अपने अनुसार कार्यवाही करते है।