Type Here to Get Search Results !

महाबवंडर की तैयारी में जुटी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना

भोपाल। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जातिगत आरक्षण और एट्रोसटी एक्ट की समाप्ति के महाबवंडर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर राजधानी के बैठक गुफा मंदिर में हुई, जिसमें स्व. महंत चंद्रमादास त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नए महंत रामप्रवेश दास का  तलवार भेंट करके स्वागत किया गया। 

इस मौके पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सोलंकी और कृष्णा बुंदेला ने बताया कि आरक्षण एवं एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में महाबवंडर की तैयारी के लिए बैठक में विचार किया गया। इसके लिए सेक्टर के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी जाकर समाज के सवर्ण, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों को भी जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाया गया। इस बैठक में हुकुमपाल सिंह, महिपाल सिंह, योगेंद्र देवड़ा, वीरु राठौर, दुर्गेश सिंह, गजराज सिंह, मलखान सिंह, अभिनव सिंह, आकाश गौर, कपिल राजपूत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।