भोपाल। राजपूत महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने सोनागिरी में आयोजित महापंचायत के समारोह में विदिशा जिले की होनहार छात्रा कु. प्रीति सिंह राजपूत को 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। प्रीति के पिता गोपाल सिंह राजपूत का कोरोना से निधन हो गया है।
इस मौके पर महापंचायत के अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि आगे भी छात्रा की पढ़ाई में मदद की जाएगी। इसी तरह कोरोना से परिवार का मुखिया खोने वाले दूसरे अन्य 100 परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में मदद की जाएगी। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया, जिसमें महापंचायत के महासचिव अभय सिंह परमार, देवेंद्र सिंह भदौरिया, चंदन सिंह सूरमा, कृष्णपाल सिंह, मंगलेश्वर सिंह सेंगर, लोकेंद्र सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान, महेश सिंह राजपूत, सचिन सिंह बघेल, कृष्णा बुंदेला, किशन सिंह राजपूत आदि थे।

