बरेली। पारिवारिक विवाद के चलते बाप ने बेटे को उतारा मौत के घाट घटना 3 जुलाई की रात 10:30 बजे ग्राम मेहरा गांव की है जहां एक पिता ने अपने 18 वर्षीय पुत्र की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जहां से युवक को हॉस्पिटल लाया गया लेकिन इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था घटना के बाद पिता फरार है ।
घटना के तत्काल बाद परिजनों के द्वारा 108 को फोन लगाया गया लेकिन समय से वाहन नहीं पहुंचने की स्थिति में खून से लथपथ बेटे कृष्णा को परिजन प्राइवेट वाहन से सिविल अस्पताल बरेली लाए जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित किया ।
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 3 जुलाई शनिवार की रात तकरीबन 10:00 बजे की है जब पिता हल्के उर्फ भूरा का अपने बड़े पुत्र कृष्णा 18 वर्ष से विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने पुत्र के ऊपर डंडे से हमला करना चालू कर दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने पिता हल्के उर्फ भूरा के ऊपर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है
वहींं इस हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पिता पुत्र के बीच में लगभग 1 महीने का पैसे के लेनदेन एवं 5 कुंटल गेहूं को लेकर विवाद चल रहा था पुत्र के बार-बार मांग ने के बावजूद पिता के द्वारा पुत्र को ना ही अनाज और ना ही राशि दी जा रही थी और 3 जुलाई की शाम को भी पिता पुत्र के बीच होने वाला विवाद इतना बढा किध्र पिता ने पुत्र के ऊपर के कपड़े धुलने वाली मोगरी से सर में तीन चार बार कर दिए और पुत्र की मौत हो गई ।
पांच सदस्यी परिवार में पिता हल्के उर्फ भूरा एवं पत्नी सहित तीन बच्चों जिसमें बड़ा बेटे कृष्णा मझंला बेटा छोटू, छोटी बेटी बर्षा, रहते हें । वही ईएसआई केसब यादव ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है

