वन बिभाग द्वारा पर्याप्त इंतजाम नहीं,अप्सरा विहार में पहले भी हो चुकी है घटनाएं
पंचमढ़ी। अप्सरा बिहार में रविवार को नहाते समय डूबने से छात्र की मौत हो गई , मृतक छात्र अर्थब सैनिक स्कूल का 12का छात्र था, अर्थव जो तैराकी मे निपुण था।नलखेड़ा जिला आगरमालवा का रहने वाला था पिता की एक पुत्री और एक पुत्र मात्र थे,जिसे पुलिस विभाग वन विभाग और गोताखोरों की मदद से निकाला गया । अस्पताल लाने के बाद पुलिस कार्यवाही और शव परीक्षण उपरांत परिजनों को सोपा गया। गोरतलब है कि 18 साल का अर्थव अप्सरा बिहार मे डूबने वाला दो साल मे दूसरा युवा है इससे पहले गाडरवाडा से आया युवक भी जुलाई माह मे ही अप्सरा बिहार मे डूब गया था, परंतु वन विभाग द्वारा कोई भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गए। वन विभाग को वहां पर्याप्त साधन एवं कर्मचारी तैनात करना चाहिए, वही नहाने पर सख्त पाबंदी लगाई जाए, वही वन बिभाग को गाईडो को भी इस पर सख्त रैवैया अपनाना चाहिए।

