मुख्य मार्ग पर जाम के कारण बस चालक ने बदला था रूट, चालक सहित बिना अनुमति जाम लगाने वालें ग्रामीणों पर एफआइआर
टीकमगढ़। पन्ना हादसा हो या फिर 53 लोगो की मौत का कारण बने सीधी हादसे के बाद भी बसों में लापरवाही कम नही हो रही है। हादसों के बाद सरकार व प्रशासनिक तंत्र कुछ दिनों फौरी कार्रवाई कर भूल जाता है। जाम लगा होने के कारण बस ड्राइवर ने रूट बदलकर गंतव्य तक पहुंचने के चक्कर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टीकमगढ़ से झांसी की ओर जाने वाली एक यात्री बस हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससें बस में करंट फैल गया और एक महिला यात्री की मौत हो गई वही, 6 यात्री बुरी तरह से झुलस गए। घटना दिगौड़ा थाना अंतर्गत कुर्राई गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दिगौड़ा थाना प्रभारी मैना पटेल पहुंची और घायलों को तुंरत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज जारी है। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था।
जानकारी के अनुसार कुर्राई गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। जिसमें आवागमन अवरूद्ध होने से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। छोटे वाहन खेतो के रास्ते निकल रहे थे। इसी बीच यात्रियो से भरी ओम साई राम बस कंपनी के बस चालक ने इसे देख बस को खेत के रास्ते निकालने की कोशिश की। ड्राइवर ने रूट बदलकर निकालते आगे बढ़ा दी,लेकिन इसी दौरान बस हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। यात्री कुछ समझ पाते तब तक बस में पूरी तरह से करंट फैल चुका था। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वही मृतक महिला की शाम तक पहचान कर उसके परिजनों को सूचना देने की कोशिश की गई। एसडीओपी योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बस चालक सहित जाम लगाने वालों पर एफआइआर दर्ज की गई है।
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई है।जो कारी निवासी सरोज रैकवार बताया जा रहा। वही विमला कुशवाहा 3वर्ष निवासी पृथ्वीपुर,महीपेंद्र पाठक 85वर्ष महावीर विहार टीकमगढ़, श्रीपत अहिरवार 45वर्ष निवासी बड़ागांव खुर्द,अजय कुमार 27वर्ष निवासी पटेरा जिला रीवा,आरती अहिरवार 28वर्ष निवासी बड़ागावं खुर्द सहित 6 गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिना अनुमति के लगाया जाम, 11 पर एफआइआर-
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर झांसी टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाया था। और प्रशासन से समस्या से निराकरण कराने की मांग कर रहे थे,लेकिन इन ग्रामीणों ने चक्काजाम करने से पहले प्रशासनिक अनुमति लेना मुनाजिब नही समझा और सड़क पर जाम लगा दिया। कई घंटे लगे जाम से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसी बीच बस चालक ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रूट बदला और खेत के रास्ते बस निकालना चाहा। हालांकि पुलिस ने बिना अनुमति के जाम लगाने वाले 11 ग्रामीणों के खिलाफ धारा 341,145,149 के तहत दिगौड़ा थाना में एफआइआर दर्ज की गई। तो वही बस चालक की लापरवाही बरतने पर 304, 336, 338के तहत मामला दर्ज किया गया।
इनका कहना है-
कुर्राई गांव में ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने से बस चालक ने रूट बदलकर दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की,जिससे हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 1 की महिला की मौत हो गई,वही अन्य घायल है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लापरवाह बस चालक सहित ग्रामीणों पर एफआइआर दर्ज की गई है।
योगेन्द्र सिंह भदौरिया,एसडीओपी जतारा

