Type Here to Get Search Results !

अब बक्सवाहा के जंगल बचाने की गूंज दिल्ली तक

नई दिल्ली। बक्सर जंगल बचाओ आंदोलन के प्रवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की अगुवाई में बक्सवाहा के जंगल बचाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को जमीनी स्तर पर देशव्यापी बनाने की शुरुआत दिल्ली से हो गई है इसके लिए भोपाल से दिल्ली पहुंचे शरद को मारे ने दिल्ली में प्रवीण संस्थाओं के प्रमुख व पर्यावरण प्रेमियों से बात कर आंदोलन से जुड़ा इसके बाद दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सराय काले खां बस स्टैंड सहित कई प्रमुख स्थानों पर जन जागरण अभियान चलाया।

इस जनजागृति अभियान में शरद सिंह कमरे के साथ अखिल भारतीय भूमिहीन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश मदन पर्यावरण सामाजिक विकास संघ के संरक्षक आर्यवीर महेंद्र प्रताप सिंह संविधान रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग गेम्स के डबल सिल्वर मेडल विजेता बलजीत पहलवान पर्यावरण सामाजिक विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम चौधरी जानी-मानी पर्यावरण प्रेमी एक को फ्लोर संस्था दिल्ली की संचालिका प्रेरणा प्रसाद कैप्टन डॉ महेंद्र पाल सिंह जी पंजाब के पर्यावरण कार्यकर्ता सुखजीत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की बकस्वाहा जंगल बचाओ आंदोलन के सदस्य आनंद पटेल ने बताया कि जल्दी अन्य राज्यों के राजधानी व प्रमुख नगरों में इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे साथ ही अमित भटनागर ने बताया कि बक्सवाहा सहित छतरपुर जिले में भी चरणबद्ध आंदोलन की प्रक्रिया के तहत विभिन्न कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।

Tags