शाजापुर जिले के पोचानेर गांव की घटना, सेंट्रल बैंक केशियर के साथ किसानो ने डंडो से की मारपीट, , ,
सोशल मीडिया पर विडीयों हुआ वायरल, , ,
शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार का गृह नगर है पोचानेर गांव
शाजापुर। जिले की शुजालपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले पोचानेर गांव में पासबुक बनाने के बात पर विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की सेंट्रल बैंक के केशियर की ग्रामीणो ने बैंक के बाहर डंडों से पिटाई कर दी मामला यह रहा कि एक किसान अपनी पासबुक बनवाने के लिए बैंक केशियर के पास पहुंचा तो किसान से केशियर ने पासबुक बनाने के लिए डेढ़ सौ रुपए मांग थे ओर कहा सुनी हुई थी। उसके बाद बैंक के बाहर कैशियर की पिटाई हो गई इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोगो ने थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पहुंच कर जैसे तैसे केशियर की जान बचाई और थाना अवंतिपुर बड़ोदिया लेकर आ गई थाना प्रभारी गोपाल चौहान ने बताया कि बुजुर्ग के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं में बैंक केशियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ओर उसे न्यायलय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

