Type Here to Get Search Results !

ओलिंपिक में पिस्टल ने मनु भाकर को धोखा दिया, क्वालिफिकेशन राउंड में आई खराबी से कमजोर रहा प्रदर्शन

टोक्यो। भारत की युवा शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। अब खबर आ रही है कि क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई थी। मनु क्वालिफिकेशन राउंड में 575 अंक लेकर 12वें स्थान पर रहीं। एक अन्य भारतीय शूटर यश्विनी देसवाल 13वें स्थान पर रही थीं। मनु को पिस्टल में खराबी की वजह से पांच मिनट इंतजार भी करना पड़ा था। मनु के पिता रामकिशन भाकर और नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने भी मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की है।

मनु ने क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आ गई। इसके बाद वे टारगेट छोड़कर बाहर आईं और करीब 5 मिनट बाद उनकी पिस्टल ठीक हुई। उन्होंने दूसरे राउंड में 95, तीसरे में 94, चौथे 95, पांचवें में 98 और छठे राउंड में 95 अंक अर्जित किए। वे फाइनल में पहुंचने से 2 अंक पीछे रह गईं।

Tags