मुंबई। साल 1989 में रिलीज हुई श्रीदेवी, रजनीकांत और सनी देओल स्टारर फिल्म चालबाज एक जबरदस्त हिट साबित हई थी जिसके 30 साल बाद अब निर्देशक पंकज पराशर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस सीक्वल फिल्म का टाइटल चालबाज इन लंदन है जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर पंकज पराशर ने इस फिल्म के लिए आने वाली चुनौतियों पर बात की है। उनका कहना है कि सीक्वल पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग होने वाला है जिसे समय से आगे बनाया जाएगा। डायरेक्टर पंकज पराशन ने सीक्वल फिल्म चालबाज इन लंदन पर बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, जब मैंने श्रीदेवी के साथ चालबाज बनाई तो मैं इसे समय से आगे का दिखाना चाहता था। यही विचार इस सीक्वल फिल्म को लेकर भी है। ये नई दुनिया की नई फिल्म होने वाली है जिसमें पुरानी फिल्म के गानें को यूनिक करके इस्तेमाल किए जाएंगे। इस जमाने कुछ ऐस क्रिएट करना बेहद चैलेंजिंग होने वाला है जो पांच साल आगे है।
चालबाज के सीक्वल में लीड रोल निभाएंगी श्रद्धा कपूर
जुलाई 25, 2021
