Type Here to Get Search Results !

50 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार से खुलेंगे दिल्ली के सिनेमाघर

मुंबई। एक लंबे इंतजार के बाद थिएटर संचालकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि अब धीरे-धीरे कई राज्यों के सिनेमाघरों को दोबारा खोला जा रहा है। दिल्ली के संस्थापकों ने सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी थिएटर्स खोलने का फैसला किया है जिसके बाद अब हर किसी को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों से ताले हटने का इंतजार है। महाराष्ट्र हिंदी सिनेमा का हब है और अगर यहां थिएटर खुले तो अक्षय कुमार की फिल्म बैलबॉटम भी 15 अगस्त को रिलीज की जा सकती है। हाल ही में बिहार के जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर किशन दमनी ने स्पॉटबॉय से कहा, ये हमारी इंडस्ट्री के लिए बढ़ावा है। अगर मुंबई में भी परमिशन मिलती है तो अगस्त से सिनेमाघर वापस आ जाएंगे। अगर महाराष्ट्र खुलता है तो अक्षय कुमार स्टारर बैलबॉटम को भी 15 अगस्त को रिलीज किया जाना तय किया गया है।