Type Here to Get Search Results !

सिंध नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी बस पलटी

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिला अंतर्गत गोराघाट थाना क्षेत्र में सिंध नदी पुल के पास उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब सुबह के 4:30 बजे थे और सब अपनी गहरी नींद में सोए हुए थे बस ड्राइवर अपनी बस क्रमांक एमपी 07 पी 3882 को तेज गति से ग्वालियर की ओर लेकर जा रहा था जैसे ही गोराघाट थाना क्षेत्र के सिंध नदी के पास पहुंचने वाली थी बस अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जाने लगी अचानक ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करते हुए रेलिंग में टक्कर मार दी जिससे 200 फीट तक रेलिंग टूटती हुई बस को गहरी खाई में जाने से रोक लिया इस तरह से ठीक संघ नदी के पास लगभग आधा सैकड़ा सवारियों से भरी बस गहरी खाई में जाने से बच गई और यात्रियों की आफत में फंसी जान भी बच गई हालांकि गोराघाट एफ आर वी को सूचना मिलते ही एएसआई अंबिका नंदन शर्मा आरक्षक शुभम परिहार चालक गिर्राज शर्मा ने देर ना करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे जहां बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया साथ ही घायलों को 108 की सहायता से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय दतिया भेजा गया।