प्राप्त जानकारी के मुताबिक विदिशा नगरीय तहसील में पदस्थ महिला तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी जो कि क्लर्क से विभागीय परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार एवं पदोन्नति के द्वारा तहसीलदार बनी है अपनी क्लर्क वाली मानसिकता से आज भी उबर नहीं पा रही है। अधिकारी बनने के बाद उनकी मानसिकता अंग्रेजियत से इस कदर प्रभावित है कि अपने अधिनस्थ पटवारी, आर.आई. तो दूर नगर के व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार और कार्मचारियो से अभद्रता करने से बाज नहीं आ रही है। उनके द्वारा तहसील के व्हाट्सएप ग्रुप पर पटवारियों को फटीचर, चूहा शब्द लिखने से आज पटवारी आक्रोशित हो गए ओर सभी ने सामूहिक रूप से ग्रुप का बहिष्कार कर दिया ओर ग्रुप से लेफ्ट कर गए। सूत्रों की माने तो पटवारियों ने आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है। तहसील स्टाफ के अनुसार उक्त तहसीलदार मैडम को अपनी तहसीलदारी का इतना गुमनाम है कि पटवारियों को आये दिन हरामी, कामचोर, चुहा, गधा, नालायक जैसे अभद्र भाषा में संबोधित करती है।
ज्ञात हो कि उक्त तहसीलदार मैडम कुछ समय पहले नगर के व्यापारियों से अभद्रता पूर्ण भाषा में बात कर बैठी तब व्यापारियों ने उन्हें उनकी भाषा में जबाव दिया तो तहसीलदार पद की गरिमा को धुलमिल कर चुपचाप वापस आ गई।


