Type Here to Get Search Results !

घर में घुसकर युवती और दो युवकों को मारी गोली, फिर खुद ने भी की आत्महत्या

बैतूल।  बैतूल जिले के आमला नगर में रेलवे काॅलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर एक हमलावर ने दो युवकों और एक युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे आमला के भवानी नगर इलाके में रहने वाले सर्राफा व्यापारी सुनील सोनी के घर में घुसकर आरोपित भानू तोमर ने उसके पुत्र लोकेश सोनी, उसकी भांजी बरखा सोनी और पड़ोस में रहने वाले लकी पिता बसंत पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस के लोगों ने लकी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना कर रही है। बताया जा रहा है कि  भानू के खिलाफ सोनी परिवार ने कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। संभवत: इसी रंजिश को लेकर भानु हथियार लेकर घर पहुंचा और एक के बाद एक तीन लोगों को गोली मार दी। इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली।घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की बरखा से लंबे समय से अच्छी दोस्ती थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। भानू ने घटना को अंजाम देने से पहले एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर जारी किया है। उसने यहां आकर पहले बरखा को गोली मारी इसके बाद लोकेश और बीच बचाव करने आए लकी को भी गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना का प्रमुख कारण दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन होना अब तक सामने आया है।पुलिस  विवेचना कर  रही है। जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

दो प्रेमियों में उलझ गई मर्डर मिस्ट्री, फिर आया ट्वीस्ट

आमला मेंं हुए तीन कत्ल: आत्महत्या करने वाली मर्डर मिस्ट्री में  में फिर नया ट्विस्ट आ गया है। पुलिस ने इस मामले में जिस युवक को हथियार सप्लाई के आरोप में पकड़ा है। उसने ही खुद को मृतक युवती का प्रेमी बता दिया है।

इस हत्याकांड के बाद सामने आए हमलावर मृतक भानु के एक वीडियो के बाद पुलिस ने युवक राकेश हरोडे को हिरासत में लिया है। भानु ने वीडियो में आरोप लगाया था कि उसने इस घटना को अंजाम देने राकेश से दो पिस्टल खरीदी थी। भानु ने एक अन्य वीडियो में भी पिस्टल राकेश से खरीदना बताया है।

राकेश बता रहा खुद को प्रेमी: पकड़े गए राकेश ने एक नया खुलासा किया है। राकेश का कहना है कि उसका और मृतिका का पिछले चार साल से अफेयर चल रहा था। जिसकी वजह से उसकी भानु से रंजिश थी। इसी लिए वह उसे पिस्टल मामले में झूठा फंसा रहा है। राकेश का कहना है कि मृतिका और वह साथ पढ़ते थे। जबकि भानू ड्राइविंग करता था। इसलिए मृतिका उससे दूर जा रही थी। ग्रेजुएशन करने  के बाद दोनो की शादी करने की योजना थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.