Type Here to Get Search Results !

पानी में गले तक डूबकर ले जाना पड़ा शवयात्रा, मामला जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम भदौरा का

गुना। जिले की बमोरी विधानसभा के भदौरा गांव में पानी भर जाने से गले तक डूबे पानी में शवयात्रा निकालनी पड़ी। परिवार वालों ने काफी देर तक पानी कम होने का इन्तजार किया, लेकिन जब पानी नहीं उतरा तो ऐसे में ही शवयात्रा को ले गए। गले तक डूबे पानी में शवयात्रा लेकर जा रहे नागरिकों का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वे भरे पानी में ही शवयात्रा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला शहर से 15 किमी दूर भदौरा गांव का है। शुक्रवार को गांव के ही रहने वाले कमरलाल शाक्यवार की मृत्यु हो गयी थी। शुक्रवार को जिले में हुई भारी बारिश के बाद चरों तरफ पानी भर गया था। सड़कें तालाब बन गयीं थी। लोगों के घरों में पानी भर गया था। भदौरा गांव में भी पानी ने जमकर तबाही मचाई थी। बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बारिश के बाद गांव की सड़कों पर पानी भर गया था। मुक्तिधाम तक जाने वाली सड़क पर कमर तक पानी भर गया था।

शव लेते हुए ग्रामीण

मृतक के परिवार वालों ने काफी देर तक पानी कम होने का इन्तजार किया। लगभग 3 घंटे तक पानी कम नहीं हुआ। जब पानी नहीं उतरा तो परिवार वालों ने ऐसी ही परिस्थिति में अंतिम यात्रा निकालने का तय किया गया। कमर तक भरे पानी के बीच से ही अंतिम यात्रा निकाली गयी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की परिवार वाले कमर तक पानी में से शवयात्रा निकाल कर ले जा रहे हैं। मृतक के भाई ने बताया की जरा सी तेज बारिश में ऐसे ही हालत बन जाते हैं। चारों तरफ पानी भर जाता है। कई बार सरपंच और सचिव को इस समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।