Type Here to Get Search Results !

रोनित रॉय ने याद किया 2020 के लॉकडाउन के दिनों को

मुंबई। एक्टर रोनित रॉय, जिनकी सिक्योरिटी एजेंसी 'ऐस सिक्योरिटी' फेमस सेलिब्रिटीज के लिए बॉडीगार्ड प्रदान करती है, ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण कई ग्राहकों को खो दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केवल एक्टर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने कठिन समय के दौरान उनका साथ दिया था। उनके हालात इतने खाराब थे कि उन्होंने फर्म को बंद करने का भी सोचा था, लेकिन उन्होंने उस समय अपने इम्प्लॉइज को पेरोल पर रखा क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी।

रोनित ने कहा कोविड का मुझ पर भी बहुत असर पड़ा। "मार्च 2020 के लॉकडाउन के बाद मैंने अपनी सिक्योरिटी एजेंसी बंद करने का फैसला किया था। मैंने इस बारे में अपनी पत्नी नीलम से बातचीत की तो समझ आया कि बहुत कुछ चल रहा है। किसी वर्कर की पत्नी प्रेग्नेंट थी, तो किसी की मां बीमार थीं। ऐसे में मैंने उन्हें रोस्टर पर रखने का फैसला किया। लेकिन मेरे क्लाइंट्स, जो कि सेलेब्स हैं, वो ही चले गए। सिर्फ अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने इस मुसीबत के वक्त में मेरा साथ नहीं छोड़ा और मैं उनका आभारी हूं।"