Type Here to Get Search Results !

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने किया खुलासा, 'अक्सर कमरे में घुस जाया करते थे ससुर

मुंबई। रैपर हनी सिंह पर पिछले दिनों उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 120 पन्नों की दायर याचिका में शालिनी ने कई खुलासे किए हैं। शालिनी ने हनी ही नहीं बल्कि अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है। शालिनी ने याचिका में एक घटना का जिक्र करते हुए ससुर को लेकर भी कुछ बातें कही हैं और उनके खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। शालिनी ने कहा है कि उनके ससुर अक्सर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और एक बार उन्हें उन्होंने गलत तरीके से भी छुआ था जब वह कपड़े बदल रही थीं।