Type Here to Get Search Results !

मीडिया रिपोर्ट्स पर बरसे रोनाल्डो:युवेंटस के स्ट्राइकर ने कहा- रियल मैड्रिड जाने की खबर पूरी तरह गलत

रोम। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और इटैलियन क्लब युवेंटस से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो मीडिया रिपोर्ट्स पर बिफर पड़े। उन्होंने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि रोनाल्डो इस सीजन रियल मैड्रिड से खेल सकते हैं। रोनाल्डो ने कहा कि यह रिपोर्ट झूठी है। इस तरह कुछ भी लिखने से पहले सच्चाई जान लें। दरअसल पिछले कुछ समय से मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोनाल्डो युवेंटस से खुश नहीं हैं और अपने पुराने क्लब मैड्रिड वापसी की सोच रहे हैं। ट्रांसफर इसी समर में हो सकता है। मंगलवार को इटैलियन अखबार कोरेर डेली स्पोर्ट ने रिपोर्ट में बताया था कि रोनाल्डो के एजेंट जॉर्ज मेंडिस की बात मैनचेस्टर सिटी से भी चल रही है। इसके बाद रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोत्ती को सामने आना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि पूर्व स्ट्राइकर को अपनी टीम में वापस लेने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। एंसेलोत्ती ने कहा, "रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लीजेंड हैं। उनकी मैं काफी सम्मान करता हूँ। मैंने कभी उन्हें दोबारा टीम में लेने का नहीं सोचा।"

Tags