Type Here to Get Search Results !

रोहित से विराट की 'यारी':दोनों खिलाड़ियों ने मैच के साथ फैंस का दिल भी जीता

लंदन। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आपसी विवादों की अफवाहें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान विराट और रोहित की जुगलबंदी ने इन अफवाहों पर पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। इतना ही नहीं, मैच के दौरान दोनों स्टार क्रिकेटर्स गेम प्लान, विकेट सेलिब्रेशन और मुश्किल समय में भी एक-दूसरे के साथ भारतीय टीम को जीत की तरफ बढ़ाते नजर आए। भारतीय टीम ने सोमवार को लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया, चौथे दिन के अंतिम क्षणों में मैदान पर थोड़ा ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, कप्तान विराट कोहली और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा लॉर्ड्स की बालकनी से अपने ही साथी ऋषभ पंत और इशांत शर्मा पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

Tags