Type Here to Get Search Results !

मिस्बाह उल हक कोरोना पॉजिटिव:पाकिस्तान के हेड कोच अब लाहौर नहीं लौटेंगे

जमैका। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। हालांकि, पाकिस्तानी टीम इस जीत का ठीक से जश्न भी नहीं मना पाई थी कि एक बुरी खबर से उसका सामना हो गया। टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान टीम के सदस्यों के रेगुलर कोविड टेस्ट के दौरान मिस्बाह के पॉजिटिव पाए जाने का खुलासा हुआ। वे अभी एसिम्पटोमैटिक हैं। यानी उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक है। मिस्बाह टीम के बाकी सदस्यों के साथ अभी लाहौर नहीं लौट पाएंगे। उन्हें जमैका में ही 10 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.