Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए संविदाकर्मियों को पुनः सेवा में लिया , स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि एन एच एम द्वारा आज आदेश जारी कर  स्वास्थ्य कार्यक्रमों में  24 विभिन्न  संवर्ग से पूर्व में पृथक किए गए  संविदाकर्मियों  को पुनः संविदा सेवा  लिया गया है । उन्होंने बताया कि  इनके संविदा सेवा में लेने का  प्रशासकीय निर्णय पहले लिया जा चुका था ।  आज आदेश जारी कर दिए गए ।  स्वास्थ्य  मंत्री डॉ राम चौधरी ने बताया  इन संविदा कर्मियों को  एनएचएम में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में रिक्त पदों के विरुद्ध  संविदा सेवा में लिया गया है ।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूर्व में सेवा से पृथक किए गए संविदा कर्मियों के पुनरनियोजन करने से   स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन होने के साथ  संविदा कर्मियों की पुनः संविदा में लेने की मांग पूरी की गई है ।संविदा कर्मी   राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को देने अपनी भूमिका निभाएंगे।