Type Here to Get Search Results !

भाई को याद कर श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की अनदेखी तस्वीर

मुंबई। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन के लिए ये त्यौहार बेहद मुश्किल है क्योंकि कलाई में राखी बंधवाने वाला उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुशांत सिंह राजपूत के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में छोटे से सुशांत बहन श्वेता का हाथ पकड़े हुए बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं, जिसके साथ श्वेता ने लिखा, लव यू भाई। हम हमेशा साथ रहेगे। गुड़िया गुलशन।

तस्वीर सामने आते ही सुशांत के फैंस कमेंट सेक्शन में एक्टर को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सुशांत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। वहीं दूसरे ने लिखा, तुम्हारी बहुत याद आ रही है। बीते साल श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत को याद करते हुए उनके बचपन की की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें नन्हें से सुशांत अपनी बहनों से राखी बंधवाते दिख रहे थे। इसके साथ श्वेता ने लिखा था, हैप्पी रक्षा बंधन मेरे स्वीट से बेबी। बहुत प्यार करते हैं हम आपको जान और हमेशा करते रहेंगे। तुम हमेशा से हमारा गर्व रहोगे।