Type Here to Get Search Results !

निशान साहिब के अपमान के विरोध में ज्ञापन सौंपा

भोपाल। अफगानिस्तान में सिख गुरुद्वारे पर हमला करके निशान साहिब को फेंकने और अपमानित करने के खिलाफ राजपूत महापंचायत ने कलेक्टर अविनाश लवानिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें भारत सरकार से सिक्खों को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए यथा शीघ्र कूटनीतिक, सामरिक कदम उठाए जाने की मांग की गई है। 

इस मौके पर महापंचायत के प्रदेश महासचिव अभय सिंह परमार, जिला अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, कृष्णपाल सिंह, कृष्णा सिंह बुंदेला, मंगलेश्वर सिंह सेंगर, महामंत्री यादवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री विजय सिंह, देवेंद्र सिंह परमार, दिनेश सिंह कुशवाह, बालद सिंह, गौरव सिंह चौहान, जनमेजय सिंह कुशवाह, सुरेश सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिह भदौरिाय, चेतन सिंह चंदेल, भंवर सिंह राठौड़, प्रेम सिंह सोलंकी, योगेंद्र सिंह देवड़ा, प्रेम सिंह ठाकुर, अभिनव सिंह चौहान, हरिओम ठाकुर, योगेंद्र सिंह सोलंकी आदि थे।