बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कर सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने हर संभव मदद करेंगे
भोपाल। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रवंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने सोमवार को भिंड जिले के अटेर विकासखंड के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पहुँचकर प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ प्रभावितों को खाद्यान्न के साथ-साथ अन्य सुविधायें भी मुहैया कराई जाऐंगीं।
मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि बाढ़ से जो समस्यायें पैदा हुई हैं उनके निराकरण के लिये सरकार कटिबद्ध है।
मंत्री श्री डॉ भदौरिया नाव से मुकुटपुरा, नावली वृंदावन भी पहुंचे और प्रभावितों से मिले । डॉ. भदौरिया ने चोम्हो, कोषण एवं चिलोंगा ग्राम पहुँच बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने ग्रामीण कहा कि हर पीड़ित को सरकार की ओर से सहायता मुहैया कराई जाएगी। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके लिये भी मदद उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही पशुधन के नुकसान की भी सरकार भरपाई करेगी। मंत्री डॉ भदौरिया ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सरकार द्वारा हर पीड़ित परिवार को 50 किलो खाद्यान्न तत्परता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है । इसके साथ ही जिला स्तर पर प्रभावित परिवार को 4 किलो आलू एवं 1 किलो नमक भी वितरित किया जायेगा। मंत्री डॉ भदौरिया ने भी ग्रामों में पहुँच प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 50 किलो आटा वितरित किया। मंत्री डॉ भदौरिया ने कहा कि शीघ्र ही सर्वे कार्य सम्पन्न होगा जिसके अंतर्गत जिन परिवारों के घर बाढ़ में डूबे थे ऐसे परिवार को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी साथ ही जिन व्यक्तियों के घर (कच्चे/पक्के) बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये उन्हें आवास की अंतरिम व्यवस्था हेतु सरकार की ओर से 6000 रुपये की राशी उनके खाते में भेजी जायेगी। मंत्री डॉ. भदौरिया ने बाढ प्रभावित गांवों में मूलभूत सुविधाए शीघ्र बहाल करने को अधिकारियों को दिए निर्देश।
बैठक में बाढ़ राहत कार्य के तत्परता से करने के दिए निर्देश
मंत्री डॉ भदौरिया ने अटेर में अधिकारियों की बैठक में विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द दुरुस्त कर विद्युत सप्लाई बहाल करने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने हर बाढ़ प्रभावित गाँव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों का स्वास्थ परीक्षण कर चिकित्सक व पैरा मेडीकल स्टाफ आवश्यक दवाओं का वितरण करें। उन्होंने बाढ़ से छतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त करने निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मलेरिया दवा स्प्रे कराने,हैंडपंपों का क्लोरिनेशन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाद्यान वितरण पर भी विशेष ध्यान देकर शीघ्र वितरित करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से हुए फसलों सहित अन्य नुकसान के सर्वे का काम युद्ध स्तर पर पूरा करें। प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत दी जाए।
कार्य में लापरवाही पर नावली वृन्द्रावन के पटवारी को हटाने के दिए निर्देश
मंत्री डॉ भदौरिया ने नावली वृन्द्रावन में बाढ प्रभावितो से चर्चा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर नावली वृन्द्रावन के पटवारी श्री जितेन्द्र सोनी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
एनडीआरएफ की टीम का किया सम्मान
बाढ़ राहत कार्य के लिए क्षेत्र में तैनात एनडीआरएफ की टीम का सरकार की ओर से मंत्री डॉ भदौरिया ने सम्मान किया। एनडीआरएफ के डिप्टी कोमांडेंट श्री एमएन खामा सहित दल के समस्त सदस्यों को शॉल उड़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं एसपी मनोज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री जेके जैन, एसडीएम अटेर श्री उदयसिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी एवं कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत किया राशन वितरण
मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने अकोड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पहुँचकर राशन वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के हितग्राहियो को राशन का वितरण भी किया।
नदी में डूबे बालको के परिवारजन को दी सात्वना
मंत्री डॉ भदौरिया ने ग्राम सिहुंडा पहुंचकर क्वारी नदी के खार में डूबे दो बालकों के परिजनो से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।
परा गांव में कुए में जहरीली गैस से मृत तीन व्यक्तियों के शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने ग्राम परा में पहुँचकर कुए में जहरीली गैस से मृत तीन व्यक्तियों के शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था व आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान






