Type Here to Get Search Results !

हुबहू करीना कपूर की तरह दिखते हैं छोटे बेटे जहांगीर अली खान

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी 2021 में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम कपल ने जेह उर्फ जहांगीर अली खान रखा है। पहले बेटे तैमूर पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड रहे हैं ऐसे में कपल के सभी फैंस को उनके दूसरे बेटे की पहली झलक मिलने का बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे जेह को लेकर नाना रणधीर कपूर के घर गए थे, जहां उन्हें पैपराजी के कैमरों में पहली बार कैप्चर किया गया है। सामने आई तस्वीर में जहांगीर पापा सैफ के गोदी में नजर आ रहे थे। स्काईब्लू कलर का रॉम्पर पहने हुए जेह बेहद क्यूट नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ तस्वीरें सामने आते ही हर किसी ने उनके लुक की तुलना करीना कपूर खान के बचपन से करनी शुरू कर दी। जहां तैमूर में उनके पिता सैफ की छवि दिखती है, वहीं जहांगीर हूबहू करीना की तरह दिखते हैं। इस बात का खुलासा पहले ही करीना अपनी प्रेग्नेंसी बाइबिल में कर चुकी हैं।