Type Here to Get Search Results !

अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी को मासी कह कर उड़ाया मजाक

मुंबई। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह और को-कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी की लड़ाइयां देखने को मिलीं। दरअसल हुआ यह था कि अक्षरा ने शमिता की उम्र को लेकर कमेंट किया और उर्फी के साथ मिल कर उनका काफी मजाक उड़ाया। फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इस मनमुटाव की शुरूआत खाने को लेकर शुरू हुई थी, जो खत्म ही नहीं हो रही थी। अक्षरा ने कथित तौर पर उर्फी के साथ बातचीत में शमिता शेट्टी को 'मासी' कहा।

उर्फी ने कहा, "पिछले सीजन में तो हार के ही गईं ना, क्या कर लिया।" शमिता ने इससे पहले बिग बॉस के तीसरे सीजन में पारटिसिपेट किया था, लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए अचानक उन्होंने शो छोड़ को दिया था। शो में अक्षरा और उर्फी आपस में बात करते समय शमिता को 'मौसी' कहकर बुला रही थीं और शमिता की उम्र 42-43 साल हैं इस पर चर्चा कर रही थीं। अक्षरा कहती हैं कि वो उनकी मां की उम्र की हैं। इसके बाद अक्षरा और उर्फी दोनों उन्हें मौसी कहकर मजाक उड़ाने लगी।