मुंबई। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर ओपनिंग का फैसला सामने आते ही मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। रविवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री में बिग रिलीज अनाउंसमेंट डे बन गया। जहां पिछले दो साल से थिएटर रिलीज की राह देख रही 20 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस हो रही रही है। इनमें 83, लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। रविवार दोपहर तक यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियादवाला प्रोडक्शन की करीब 10 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई।
अब तक 12 डेट कन्फर्म; अजय देवगन की मेडे 29 अप्रैल को होगी रिलीज
सितंबर 26, 2021
