मुंबई। एक्ट्रेस मदालसा शर्मा आज अपना 30 वां बर्थडे अपने पति महाअक्षय चक्रवर्ती के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। मदालसा को कल उनसे एक खूबसूरत सरप्राइज मिला। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान मदालसा ने बताया कि उनके पति उन्हें एक सरप्राइज ट्रिप पर मालदीव लेकर आए हैं।
मदालसा इस बारे में आगे बताती हैं, "मेरी अनुपमा की शूटिंग से तीन दिन की छुट्टी थी। तो मैंने अपने पति को इसके बारे में बताया। मुझे कम ही पता था कि वो मेरे बर्थडे के लिए कुछ प्लानिंग बना रहे होंगे। उन्होंने मुझसे कहा कि हम गोआ जा रहे हैं और मैं काफी खुश थी क्योंकि दो से तीन दिन की ट्रिप के लिए, एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए इससे बेहतर जगह क्या हो सकती है। लेकिन कल जब हम दोनों एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो मुझे पता चला कि उन्होंने मालदीव की ट्रिप की प्लानिंग की है। मैं सरप्राइजड थी और बेहद खुश थी। मुझे नहीं पता था कि उसने यह योजना बनाई थी और अभी, मैं मालदीव में अपने पति के साथ अपने जन्मदिन की छोटी छुट्टी का आनंद ले रही हूं।"
