दुबई। IPL फेज-2 में आज दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। जहां मैच का आगाज मुंबई के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के साथ हुआ। चार ओवर तक RCB का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। RCB की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में आई।
मुंबई की टीम अभी 9 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु की टीम 9 मैचों से 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। मुंबई जीती तो टॉप-4 में वापसी कर लेगी। बेंगलुरु जीती तो तीसरे स्थान पर उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। हालांकि UAE की परिस्थितियां दोनों टीमों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। फेज-2 में दोनों को लगातार दो-दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
