Type Here to Get Search Results !

आखिरी गेंद पर CSK ने दर्ज की रोमांचक जीत, KKR को 2 विकेट से हराया

अबुधाबी। IPL फेज-2 में आज दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था, जिसे चेन्नई ने बहुत ही रोमांचक अंदाज में आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। CSK के सामने 172 रनों का टारगेट था और अंतिम ओवर में टीम को चार रन चाहिए थे। सुनील नरेन ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच को अंतिम गेंद तक जरूर पहुंचाया लेकिन टीम को जीत न दिला सके।  टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। यह जोड़ी KKR के खेमे में लगातार दबाव बना रही थी, लेकिन आंद्रे रसेल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ टीम को पहली सफलता दिलाई। ऋतुराज 28 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे फाफ डु प्लेसिस (43) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अंबाती रायडू (10) को सुनील नरेन बोल्ड कर कोलकाता को तीसरी सफलता दिलाई।