Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास परिसर में आंवले का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में अनमोल गुणों वाले पौधे आंवले का रोपण किया। आंवला आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहलाता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत लाभ हैं। आंवले का नियमित उपयोग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है। आंवला ना सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए भी उपयोगी है। पाचन संबंधित रोगों और पीलिया के लिए आंवला का उपयोग किया जाता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं।