Type Here to Get Search Results !

2 वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप में साथ काम किया

नई दिल्ली। अक्टूबर-नवंबर में UAE और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। विराट कोहली कप्तान होंगे वहीं रवि शास्त्री कोच और महेंद्र सिंह धोनी मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे। यह पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी बड़े ICC टूर्नामेंट में विराट, धोनी और शास्त्री की तिकड़ी एक साथ काम करेगी। इससे पहले 2015 और 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप में भी ये तीनों टीम मैनेजमेंट में एक साथ शामिल थे। लेकिन, इन सभी टूर्नामेंट में भारतीय टीम चैंपियन नहीं बन पाई।

महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रवि शास्त्री की तिकड़ी पहली बार 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए वनडे वर्ल्ड में साथ आई थी। तब धोनी टीम के कप्तान थे। विराट कोहली टीम के सबसे अहम बल्लेबाज थे तो रवि शास्त्री टीम डायरेक्टर के तौर पर मौजूद थे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। अंतिम चार के मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 95 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

Tags